मेनू

शिक्षिका ने फंदे पर लटककर दी जान...

अपडेट Apr 07, 2023 09:08 pm IST

शहर में एक शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली है। शिक्षिका निजी स्कूल में डांस टीचर के तौर पर काम करती थी, फांसी पर लटककर शिक्षिका ने जान दे दी। हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक डांस टीचर के साथ-साथ वो दुकान में काम करती थी। रात 8 बजे खाना खाकर कमरे में चली गई थी। सुबह जब वो देर तक नहीं उठी, तो कमरे में झांककर देखा, जिसके बाद डांस टीचर कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली।

घटनास्थल से अभी इसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस फोन से भी जांच करेगी और मौत की वजह का पता लगाने का प्रयास करने में जुटी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement