मेनू

हाइड्रो फ्रैक्चरिंग के जरिए हैंडपंप को सुधार कर पानी उपलब्ध कराने का काम शुरू, पीएचई विभाग ने सुधारे 200 हैंडपंप

अपडेट Feb 20, 2023 05:58 pm IST

डिंडौरी के ग्रामीण इलाकों में गर्मी शुरू होते ही जल संकट की समस्या आनी शुरू हो जाती है। यहां तक की ग्रामीण पेयजल समस्या को लेकर चक्का जाम तक कर देते है। इसी समस्या को देखते हुए इस बार पीएचई विभाग बंद पड़े या फिर जिनमें नहीं के बराबर पानी आ रहा है उनमें हाइड्रो फ्रैक्चरिंग करा कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने अभी तक 200 हैंडपंपों को सुधारा है।

हाइड्रो फ्रैक्चरिंग विधि से जल संकट का समाधान करने जुटा विभाग

पीएचई विभाग के प्रभारी एक्सक्यूटिव इंजीनियर शिवम सिन्हा ने बताया कि ग्रामीणों इलाकों में लगभग 350 बंद पड़े हैंडपंपों को चिन्हित किया गया था। डिंडौरी विकास खंड में 50, समनापुर में 50, बजाग में 50, अमरपुर में 50, करंजिया में 50, मेहद्ववानी में 50, शहपुरा में 50 बंद पड़े हैंडपंपों को सुधार कर पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला था।

विभाग के इंजीनियर सभी अपने-अपने क्षेत्रों में काम पर लगे है। हाइड्रो फ्रैक्चरिंग कर बंद पड़े हैंडपंप या फिर जिनमें कम जल स्तर था उन्हें फिर से चालू कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।उम्मीद है कि दो तीन महीने तक ये हैंडपंप पानी देंगे। इसके अलावा प्राइवेट बोर मालिकों की लिस्ट भी तैयार की गई है, उन लोगों से बात भी की जा रही है, ताकि भीषण जल संकट खड़ा होने पर उन बोरों से भी पानी उपलब्ध ग्रामीणों को कराएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement