मेनू

तो फिर गोडसे की औलाद कौन है बोलो.... फडणवीस के 'औरंगजेब की औलाद' पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

अपडेट Jun 09, 2023 07:12 pm IST
हैदराबाद: तेलंगाना से हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। फडणवीस के औरंगजेब वाले बयान पर ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'तो फिर गोडसे की औलाद (Godse Son Remark) कौन है बोलो? कोल्हापुर विवाद के बीच फडणवीस ने बोला था कि न जाने कहां से अचानक ये औरंगजेब की औलादें (Aurangzeb Son Remark) कहां से आ गईं? इसी को लेकर ओवैसी ने कहा कि, 'फडणवीस (Devendra Fadnavis) इतने बड़े विशेषज्ञ हैं। मैं तो नहीं जानता था इतना, क्या आप सब कुछ जानते हैं?'

देवेंद्र फडणवीस ने दिया था यह बयान
कोल्हापुर में विवाद के बीच महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'महाराष्ट्र के कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगज़ेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे।

औरंगजेब के वाट्सऐप स्टेटस को लेकर हुआ था बवाल

कोल्हापुर में बीते दिनों कुछ लोगों ने मोबाइल पर औरंगजेब के फोटो वाला स्टेटस लगाया था। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए शिवाजी चौक पर विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से बवाल के बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement