मेनू

विदिशा में आज नहीं होगी पानी की सप्लाई:टंकी की सफाई होने के कारण कुछ एरिया होंगे प्रभावित

अपडेट Mar 24, 2023 05:56 pm IST

विदिशा में नगरपालिका के द्वारा शहर वासियों को जल सप्लाई किया जाता है, नागरिकों को साफ और स्वच्छ पानी मिल सके इसके लिए नगर पालिका द्वारा पानी की टंकी की सफाई का काम कराया जा रहा है।

जिसके चलते कई क्षेत्रों में जल सप्लाई प्रभावित हो रही है। नगर पालिका में जलप्रदाय प्रभारी रामप्रकाश जायसवाल ने बताया कि आज दुर्गावती स्थित टंकी की सफाई कराई जाएगी और फिल्टर प्लांट पर रिपेयरिंग का काम कराया जाएगा। जिसके चलते मुखर्जी नगर, भगतसिंह कालोनी, मेडिकल कालेज में स्थित टंकी से सप्लाई होने वाले क्षेत्रों में जलप्रदाय नहीं किया जाएगा।

इससे पहले 22 मार्च को कृष्णाकालोनी और 23 मार्च को सुभाषनगर कान्वेंट स्कूल के सामने वाली टंकी की सफाई होने के कारण इन क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हुई थी ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement