मेनू

टीम इंडिया में चुने गए लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंच पर बैठे रह सकते हैं ये 4 धुरंधर! सभी दमदार फॉर्म में हैं

अपडेट Sep 25, 2026 11:57 am IST
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से तिरुवनंतपुरम में होने जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय चयनकर्ताओं ने एक मजबूत और संतुलित 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। हालांकि, टीम के मजबूत स्क्वॉड और संतुलन को देखते हुए कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहले वनडे में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है और उन्हें प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

सलामी बल्लेबाज के रूप में अनुभवी रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी का मैदान पर उतरना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शुरुआती मुकाबले में अपनी बारी के लिए डगआउट में इंतजार करना पड़ सकता है।

टीम मैनेजमेंट विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर अनुभवी केएल राहुल पर ही भरोसा जताने के मूड में है, जो मध्यक्रम की रीढ़ हैं। यही वजह है कि युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को प्लेइंग 11 में एंट्री के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर पहली बार वनडे टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी मौका मिलने में वक्त लग सकता है। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का खेलना तय माना जा रहा है, जबकि तीसरे विकल्प के रूप में गूरनूर बरार रेस में आगे दिख रहे हैं।

फिनिशर और ऑलराउंडर के रोल में पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने नमन धीर के लिए भी राह आसान नहीं है। ऑलराउंडर स्लॉट में दिग्गज रविंद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी की मौजूदगी के कारण धीर को केवल स्पिन-फ्रेंडली कंडीशन या रोटेशन पॉलिसी के तहत ही मौका मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement