मेनू

गिरते बाजार के बीच ये भंगार शेयर आज अपर सर्किट पर हुए बंद, निवेशक मालामाल

अपडेट Dec 29, 2022 08:27 pm IST
नई दिल्ली: वॉल स्ट्रीट सूचकांकों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। कोरोना के बढ़ते मामले और बिगड़ती आर्थिक स्थिति के कारण वॉल स्ट्रीट सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ खुला है। इसके साथ ही भारतीय सूचकांकों में भी आधा फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। BSE पर सभी सेक्टर गिरावट के साथ खुले हैं। खासकर BSE रियेल्टी, BSE यूटिलिटी और BSE पावर का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। इनमें 1 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है।


वहीं हेल्थकेयर और मेटल स्टॉक सबसे कम प्रभावित हुए हैं। BSE पर आज 1,311 शेयरों में तेजी देखने को मिली है तो वहीं 1,843 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। अग्रिम-गिरावट अनुपात मजबूत गिरावट के पक्ष में दिखा है। सुबह 10:40 बजे BSE सेंसेक्स 0.52% गिरकर 60,593 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 0.54% गिरकर 18,024 पर पहुंच गया। सेंसेक्स पर आज टाटा स्चील, सन फर्मा आज टॉप गेनर रहे हैं तो नहीं टाटा मटर्स , अल्ट्राटेक सीमेंट और हिन्दुस्तान यूनिलीवर आज मार्केट ड्रैगर रहे हैं। BSE मिडकैप इंडैक्स सबसे अधिक प्रभावित रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement