मेनू

मुस्लिम महिलाओं को शराब खरीदने पर दी सिर कलम करने की धमकी, गिरफ्तार होते ही हाथ जोड़कर ये बोले

अपडेट Jun 13, 2023 07:13 pm IST
एम राशिद, मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में शराब खरीदती मुस्लिम महिलाओं की गर्दन कलम करने की धमकी देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया। धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के नावेल्टी चौराहा के पास से कुछ दिन पहले बुर्कापोश महिलाओं को उस समय धमकी दी गई थी, जब वे शराब खरीद कर ले जा रही थी।

मुजफ्फरनगर के राज मार्केट में 3 लोगों ने महिलाओं को उनके मुस्लिम होने के बावजूद शराब खरीदने पर गर्दन कलम करने की धमकी दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 3 आरोपियों पर कार्रवाई हुई है।

हवालात में अपने किए की आरोपियों ने मांगी माफी
मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक मुस्लिम महिला को धमकी देने के मामले में मुजफ्फरनगर के आदिल, साजिद और बाकू उर्फ शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया था। पुलिस के सामने आरोपियों को अपने किए पर पछतावा हुआ। उन्होंने हवालात में ही हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement