मेनू

सड़क हादसे में जज के परिवार से जुड़े तीन लोगों की मौत, जिस गाड़ी ने मारी टक्कर उसकी खोजबीन जारी

अपडेट Jun 27, 2023 07:35 pm IST
सहरसा: पटना जिला अदालत में तैनात जज के परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। न्यायाधीश सहित तीन अन्य घायल हो गए। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत एनएच-107 पर टेंगराहा मोड़ के पास की घटना है। सूत्रों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से जज प्रफुल्ल सिंह की वाहन पलट कर खाई में गिर गई। दुर्घटना में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पिता और दो चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वो और उनकी भतीजी, भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जज के पिता और दो चाचा की मौत

पीड़ितों की पहचान प्रफुल्ल के पिता रणजीत सिंह (65) और उनके दो चाचा नारद सिंह (70) और सचिन सिंह (55) के रूप में की गई। हादसे में न्यायिक दंडाधिकारी की भतीजी तान्या कुमारी (13) और भतीजा मयंक कुमार (10) घायल हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब प्रफुल्ल और उनके परिवार के सदस्य मधेपुरा जिले के शहजादपुर में एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने के बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव सरडीहा से जा रहे थे।

बांका से पटना हुआ था जज का ट्रांसफर


बांका एडीजे और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव प्रभाकर झा ने कहा कि न्यायिक दंडाधिकारी का हाल ही में बांका से पटना ट्रांसफर हुआ था। उन्होंने ने कहा कि प्रफुल्ल और दो घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिमरी बख्तियारपुर थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement