मेनू

सड़क दुर्घटना के बाद गोबरा नवापारा में चक्काजाम

अपडेट Dec 12, 2023 03:07 pm IST

अभनपुर। गोबरा नवापारा में हुई दुर्घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। नगर के अंदर और बाहर विभिन्न मार्गों पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया है।

घटना के करीब 4 घंटे बाद भी तीनों लाशें घटना स्थल पर ही रखी हुई हैं। वहीं लोग हाईवा को आग लगाने, आरोपी चालक को फांसी देने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

 तेज रफ़्तार हाईवा ने पिता समेत दो बच्चों को रौंदा

बता दें कि अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर पिता शिवनाथ यादव, परमेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल, तर्री स्कूल छोड़ने जा रहा था. तभी एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में दो मासूम समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement