मेनू

कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी...

अपडेट Jan 09, 2024 03:12 pm IST

रायपुर। तेलीबांधा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या कर्जदारों से परेशान होकर की। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इस मामलें में तेलीबांधा पुलिस जांच में जुट गई है। इसमें युवक के घरवालों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक तेलीबांधा के गली नंबर 7 का रहने वाला नीरज कमरानी है। युवक के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसमे लिखा है कि मेरे घर वालों को परेशान मत करना, बजाज आंटी और कमला आंटी उनको अपना जीवन जीने दो प्लीज। आज फांसी लगा रहा हूं, बजाज आंटी और कमला आंटी आप दोनों से परेशान हूं। कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement