मेनू

'त्विषा बाइपोलर थी…', समर्थ सिंह के इस दावे के बाद मौत मामले में गहराया नया रहस्य, Twisha Sharma Case केस में उलझी कई परतें

अपडेट May 26, 2026 12:06 pm IST

भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले (Twisha Sharma death case) में पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ (Samarth Singh Police Interrogation) की जा रही है। तीन दिनों में पुलिस ने उससे करीब 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए। पूछताछ में समर्थ ने दावा किया कि घटना वाले दिन सब कुछ सामान्य था और दोनों ने साथ में जिम और वॉक भी किया था। पुलिस जांच में सामने आए डिलीटेड चैट्स और परिजनों के आरोप उसके दावों से अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं।

पुलिस अब मोबाइल डेटा रिकवर कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार समर्थ के बयानों का डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों से मिलान किया जा रहा है।

गर्भपात को लेकर सामने आए अलग-अलग दावे

पूछताछ में समर्थ सिंह ने कहा कि वह पिता बनना चाहता था, लेकिन त्विषा बच्चा नहीं चाहती थी। उसने दावा किया कि त्विषा ने अपनी इच्छा से गर्भपात कराया था। समर्थ के मुताबिक दोनों डॉक्टर निधि नागर के पास गए थे और दवाई लेने के बाद गर्भपात कराया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि त्विषा ड्रग्स की वजह से बच्चा नहीं चाहती थी। पुलिस अब इस मामले में मेडिकल रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज जुटाने में लगी है।

जांच में सामने आए व्हाट्सएप चैट्स से अलग कहानी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चैट्स में समर्थ ने त्विषा की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाए थे और यहां तक पूछा था कि “यह बच्चा किसका है।”

चैट्स और डिजिटल डेटा की जांच जारी

समर्थ ने पूछताछ में दावा किया कि त्विषा बाईपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थी और इसी कारण उसका व्यवहार कई बार बदल जाता था। वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कई बार त्विषा मैसेज करती थी, लेकिन समर्थ जवाब नहीं देता था। इसकी शिकायत उसने अपने माता-पिता से भी की थी।

पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन, चैट्स और डिलीट किए गए डेटा की गहन जांच कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement