मेनू

कृषि दवाई दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अपडेट May 24, 2023 08:53 pm IST
रायपुर । शहर के कृषि दवाई व बीज दुकान से लाखों रूपए के सामान की चोरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान रिलेश्वर वैष्णव और संतोष सेन के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुनील कुमार राठी ने गंज थाना में आरोपियों के खिलाफ 4 लाख रूपए मूल्य के कृषि दवाई एवं बीज सामानों की चोरी ककी थी।

ये दोनों प्रार्थी की दुकान में विगत 15 वर्षो से कार्य करते थे तथा दोनों ने मिलकर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।  

पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।  आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने मौका पाकर अलग-अलग तिथियों में दुकान की चाबीयों के गुच्छा से एक-एक चाबी निकालकर ले जाते थे और डुप्लिकेट चाबी तैयार करवा लेते थे।

इस प्रकार आरोपियों ने दुकान में लगने वाले पुरे तालों की डुप्लिकेट चाबीयां तैयार कराई और चोरी की घटना को अंजाम दिया।  

पुलिस ने उनके कब्जे से माल जब्त कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement