मेनू

सत्यजीत रे की अनोखी लव स्टोरी! कजिन पर ही हार बैठे दिल, दो बार लेने पड़े थे सात फेरे

अपडेट May 02, 2023 09:44 pm IST
सत्यजीत रे डायरेक्टर होने के साथ-साथ स्क्रीनराइटर, डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर, लिरिसिस्ट, ऑथर, मैगजीन एडिटर, कंपोजर, कैलीग्राफर, इलस्ट्रेटर भी थे। उन्हें 'ग्रेटेस्ट डायरेक्टर' माना गया। ये तो हुई उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ भी बहुत फिल्मी थी। उनकी शादी हुई थी विजया रे से। लेकिन दोनों बचपन से ही साथ थे, क्योंकि वे करीबी रिश्तेदार थे। आइये आज Tuesday Tadka में हम आपको सत्यजीत रे की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।

फर्स्ट कजिन थे सत्यजीत रे और विजया

Satyajit Ray और विजया रे फर्स्ट कजिन थे। विजया के पिता, सत्यजीत रे की मां के सबसे बड़े सौतेले भाई थे। बताया जाता है कि करीबी रिश्तेदार होने की वजह से उनका बचपन साथ में बीता। लेकिन जब दोनों जवान होने लगे तो मन में अलग भावनाएं उमड़ने लगीं।

सत्यजीत और विजया को हो गई मोहब्बत

सत्यजीत रे और विजया ने कई साल तक ऐसे ही छिप-छिप कर प्यार किया, एक-दूसरे को डेट किया। जब विजया फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आईं तो सत्यजीत रे उन्हें लव लेटर लिखा करते थे। कभी-कभी तो उनसे मिलने बंबई (अब मुंबई) भी आते रहते थे। कुछ साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन सामने कई चुनौतियां थीं।

घरवालों को बिना बताए की शादी

सत्यजीत रे ने पहले विजया से कोर्ट मैरिज करने की प्लानिंग की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद घरवालों को बिना बताए विजया की बहन के घर पर हमेशा के लिए उनका हाथ थाम लिया। इस शादी के बारे में किसी को पता नहीं था, इसलिए विजया को दुख होता था। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया था।

विजया से दूसरी बार लिए सात फेरे

हालांकि, बाद में काफी कोशिश करने के बाद सत्यजीत रे ने सभी को मना लिया और 3 मार्च 1949 को दोबारा विजया से शादी की। इसके बाद उन्होंने रिसेप्शन पार्टी भी दी थी, जिसमें पृथ्वीराज कपूर सहित कई जानी-मानी हस्तियां आशीर्वाद देने पहुंची थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement