मेनू

जिले में हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत

अपडेट Dec 19, 2023 02:39 pm IST

कोंडागांव।  जिले के धनोरा तहसील मुख्यालय धनोरा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मसोरा और फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मांझी आठगांव में से विकसित भारत संकल्प यात्रा हुई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत इन स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित जनसमूह ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट योजना, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि योजनाओं के लाभार्थियों ने इन योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के संबंध में बताते हुए ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किए गए। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड का वितरण, टी.बी. एवं सिकलसेल आदि बीमारियों का जाँच भी की गई। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु फॉर्म भराए गए।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जुड़े वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाभार्थियों से बातचीत की और उनके जीवन में आए बदलावों का जाना। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण लोगों के जीवन में आए बदलाव को देखते हुए विकसित भारत के निर्माण की संकल्पना को शीघ्र साकार होने की आशा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सान्निध्य में राज्यमंत्री के तौर पर कार्य करने के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि  मोदी की प्राथमिकता गरीबों का कल्याण है तथा वे इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को तेजी से साकार करने की बात कही।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर  दीपक सोनी धनोरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तेजी से कार्य करने की बात कही। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम प्रकाश शर्मा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी  शंकर लाल पटेल भी उपस्थित थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा ग्रामीणों का मन

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इनमें प्राकृतिक संसाधनों के सीमित उपयोग हेतु प्रेरित करने के लिए ‘माटी कहे पुकार के‘ नृत्य नाटिका के साथ ही अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण रहे शामिल

विकसित भारत संकल्प यात्रा के इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे। मसोरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष  देवचंद मातलाम, उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल, सदस्य  बालसिंह बघेल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी निकिता मरकाम, मांझी आठगांव में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  देवचंद मातलाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  सुखलाल मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement