मेनू

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में विवेक सागर:मध्य प्रदेश के रहने वाले, 15 अगस्त से बेल्जियम-नीदरलैंड में होंगे मुकाबले

अपडेट Jul 23, 2026 12:00 pm IST
भोपाल, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा। विवेक एक बार फिर भारतीय टीम की ओर से मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनुभवी खिलाड़ियों पर टीम का भरोसा

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे, जबकि मनप्रीत सिंह भी टीम का हिस्सा हैं। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलित संयोजन के साथ विश्व कप में उतरने का फैसला किया है।

19 अगस्त को पाकिस्तान से मुकाबला

भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। टीम इंडिया 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान से मुकाबला होगा।

मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात

विवेक सागर प्रसाद लंबे समय से भारतीय टीम के अहम मिडफील्डर रहे हैं। उनका चयन मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेल विभाग का कहना है कि प्रदेश की अकादमियां लगातार ऐसे खिलाड़ी तैयार कर रही हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement