मेनू

वार्ड पार्षद बबीता डोंगरे लोगों की समस्याओं को जानने पहुंची गरीब नगर

अपडेट Nov 14, 2022 12:38 am IST
दबदबा न्यूज
पेनी नजर तेज खबर
भोपाल/कोलार-संवाददाता

नगर निगम वार्ड 81 की पार्षद श्रीमती बबिता डोंगरे लोगों की समस्याओं को जानने के लिए उनके द्वार पर पहुंची ।विधानसभा 155 हुजूर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 81 में आने बाले गरीब नगर पहुंची पार्षद डोंगरे का महिलाओं सहित बस्ती के राहबसियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।तो वहीं उनको बस्ती के लोगों द्वारा अपनी सड़क,नाली,स्टेट लाईट ,सिबेज की समस्याओं के साथ ही अन्य कई और भी समस्याओं को बताया गया ।बस्ती के राहबसियों को उनकी बताई गई समस्यों का जल्द ही निराकरण करने की बात कही तो वहीं पार्षद डोंगरे द्वारा बस्ती के लोगों को भाजपा की केंद्र सरकार की योजनाओं सहित ही प्रदेश की श्री शिवराजसिंह सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया साथ ही उन्होंने पात्र परिबरों से योजनाओं का लाभ लेने को भी कहा।गरीब नगर बस्ती में लोगों द्वारा अपने पार्षद को अपने बीच पहुचने और लोगों की समस्याओं को जानने पहुंची पार्षद बबीता डोंगरे की खूब तारीफ भी की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement