मेनू

मां के साथ अठखेलियां करते दिखे, डेढ़ महीने पहले 'लैला' ने चार शावकों को दिया जन्म

अपडेट Mar 17, 2023 06:00 pm IST

मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए खुशखबरी है। यहां बाघिन लैला ने चार शावकों काे जन्म दिया है। पहली बार इन चारों नए मेहमानों की तस्वीर सामने आई है। शावक अपनी मां बाघिन के साथ अठखेलियां करते नजर आए हैं। रोमांचित करने वाले इस नजारे को एक टूरिस्ट ने कैमरे में कैद किया है। STR ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई और चूरना क्षेत्र में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। बाघ, भालू, तेंदुआ, हिरण, बारहसिंगा, सांभर समेत अन्य वन्य प्राणियों और प्राकृतिक सुदंरता, हरे-भरे जंगल को देखने मप्र के अलावा गुजरात, राजस्थान, मुंबई समेत देशभर और विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। गर्मी का सीजन होने से सैलानियों की संख्या में कमी आई है। शनिवार, रविवार को ज्यादा सैलानी यहां पहुंच रहे हैं।

पिछले दिनों टूरिस्ट शौर्य रेशमवाला को चूरना में जंगल सफारी के दौरान बाघिन और नन्हे शावकों के साथ नजर आई। शावक मां के साथ अठखेलियां करते रहे। टूरिस्ट रेशमवाला ने रोमांचित नजारे का वीडियो बना लिया। एसटीआर प्रबंधन से शेयर किया। जिसे बाद में शेयर किया गया। ये वीडियो अब सामने आया है।

बाघिन लैला पहले भी दे चुकी शावकों को जन्म

एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि पार्क में करीब डेढ़ महीने पहले बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। पार्क के लिए यह खुशखबरी है। बाघिन को स्थानीय स्टाफ लैला कहता है। उन्होंने बताया कि बाघिन पहले भी शावकों को जन्म दे चुकी है। पहली बार नए शावकों की तस्वीर टूरिस्ट ने कैमरे में कैद की है।

STR में 50 से ज्यादा टाइगर

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 3 साल पहले की गणना के अनुसार 50 बाघ-बाघिन हैं। गणना के नए आंकड़े जारी होना बाकी है। संभवतः टाइगर रिजर्व में बाघ की संख्या 60 के करीब होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement