मेनू

छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, धनतेरस में और बढ़ेगी ठंड

अपडेट Nov 07, 2023 12:31 pm IST

रायपुर। तीन दिन बाद खरीदारी का महामुहूर्त धनतेरस आने वाला है और मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट की उम्मीद है और धनतेरस के अवसर पर ठंड और बढ़ने वाली है। हालांकि उसके बाद न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।

प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है और ठंड में बढ़ोतीर हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान गिरेगा तो ठंड में और बढ़ोतरी होगी। सोमवार को प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा,एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतमतापमान 19.7 डिग्री रहा,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

सजने लगे गर्म कपड़ों के स्टाल

ठंड की दस्तक होते ही मोतीबाग चौक, टिकरापारा, पंडरी, जीई रोड सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल सजने लगे है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों के नए कलेक्शन आ गए है,उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement