मेनू

अनंत-राधिका की सगाई में क्यों नहीं आए आलिया, करीना और सैफ? इन 3 तस्वीरों से हो जाएगा साफ

अपडेट Jan 20, 2023 09:34 pm IST

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लाडले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 19 जनवरी को घर एंटीलिया में ही सगाई हुई। इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे नजर आए। ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ पहुंची। कटरीना कैफ अकेले ही दिखाई दीं। सारा अली खान ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ एंट्री की। दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुए। सलमान खान और शाहरुख खान भी इस समारोह में पहुंचे। नीतू कपूर भी अरमान जैन और उनकी पत्नी के साथ पोज देती दिखीं। मगर जो नहीं दिखाई दिए, उसमें टॉप पर रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और सैफ अली खान- करीना कपूर खान थे। क्यों नहीं आए ये तो पता नहीं लेकिन कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद फैन्स उसे पार्टी में न आने का कारण बता रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में फिल्म 'फराज' (Faraaz) का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसमें एक्टर शशि कपूर के पोते जहान कपूर और परेश रावल के बेटे आदित्य रावल डेब्यू कर रहे हैं। हंसल मेहता ने इसे डायरेक्ट किया है और अनुभव सिन्हा -भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इसी मूवी की एक प्राइवेट स्क्रीनिंग हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आईं। इसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) निर्देशक और निर्माता के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इसलिए पार्टी में नहीं आईं करीना-आलिया?

अब जब फिल्म स्टार्स की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ ने फायर इमोजी पोस्ट किया तो किसी ने रेड हार्ट की बहार ला दी। वहीं, एक ने पूछा- क्या इसीलिए इन्हें अंबानी की रात में हुआ पार्टी में नहीं बुलाया गया था? इको जवाब में एक ने कहा- मुझे लगता है कि इन्हें बुलाया गया था लेकिन इन्होंने अपने परिवार को सपोर्ट करना चुना। जो कि करना सही भी है। परिवार है जहान कपूर। इस दौरान कमेंट में लोगों ने आलिया के लिए एक भी कमेंट नहीं किया। उन्होंने सैफ और करीना पर ही अपनी प्यार लुटा दिया।

आलिया, करीना और सैफ की आने वाली फिल्म

तीनों ही स्टार्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करीना कपूर खान आखिरी बार आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं। अब वह हंसल मेहता की फिल्म में अभिनय करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह सुजॉय घोष की मूवी में भी दिखेंगी। वहीं, सैफ अली खान कि अपकमिंग मूवी 'आदिपुरुष', 'गो गोवा गॉन 2', 'फायर' है। आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'हार्ट ऑफ स्टोन' है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement