मेनू

पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में क्यों एंट्री लेता है मॉनसून? इसकी वजह जान लीजिए

अपडेट Jun 12, 2023 07:10 pm IST
पूर्णिया: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है, सभी को मॉनसून (Bihar Monsoon) के आने का इंतजार है। बिहार में मॉनसून की एंट्री (Monsoon Entry In Bihar) 13 जून यानी मंगलवार को हो जाएगी। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। मॉनसून का असर राज्य के चार जिलों में दिखाई देने लगेगा। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कभी-कभी ठंडी हवाएं भी चल रही है।

बिहार में आनेवाला है मॉनसून

पिछले साल की तरह इस साल भी मॉनसून के अपने तय समय यानी 13 जून को दस्तक देने का अनुमान है। रविवार को राज्य के कुछ जिलों में बारिश भी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को बिहार के सीमांचल समेत कुछ और हिस्सों में मॉनसून पहुंच जाएगा।

राज्य में 15 से 17 जून के दौरान गरज, बिजली और आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक जून 2023 के दौरान तलहटी वाले जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

पटना वालों को करना होगा इंतजार


ऐसा पूर्वानुमान है कि पूर्णिया, अररिया के अलावा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, कटिहार, सीतामढ़ी, मधेपुरा, सुपौल और जिले में बिजली की चमक के साथ बारिश होगी। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों तक इन जिलों में बरसात का माहौल बना रहेगा।

दूसरी तरफ दक्षिण और दक्षिण पश्चिम बिहार में तीन-चार दिन बाद मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है। कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद और नवादा जिले में कुछ दिन बाद असर दिखेगा। पटना तक इस बारिश का इम्पैक्ट तो दिखेगा मगर मॉनसून का मजा कुछ दिन बाद ले पाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement