'छोटी बहू' और 'शक्ति' सीरियल फेम रुबीना दिलैक इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हों भी क्यों ना, वो मां जो बनने वाली हैं। शादी के 5 साल बाद उन्होंने जब फैंस को ये गुड न्यूज दी तो वे खुशी से उछल पड़े। बधाइयां देने लगे। रुबीना के साथ-साथ उनके पति अभिनव शुक्ला पर भी फैंस तब फिदा हो गए थे, जब वो रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' में आए थे। वो जिस तरह से अपनी बीवी का ख्याल रखते थे, सिचुएशन को मैच्योरिटी से हैंडल करते थे, वो अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया था। हालांकि, इतना सब होने के बाद भी कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आए दिन कपल को खरीखोटी सुनाते रहते हैं। अब अभिनव ने कुछ सवालों का एकदम करारा जवाब दिया है, जिससे उन लोगों की बोलती बंद हो जाएगी।