अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देखने वाले सागर समेत मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अग्निवीरों की भर्ती के लिए पंजीयन की प्रक्रिया गुरुवार से हो चुकी है। अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना 16 फरवरी को जारी की गई है। ऑनलाइन पंजीयन 16 फरवरी से 15 मार्च तक खुला रहेगा। पंजीयन ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर कराया जा सकता है।
इस बार अग्निवीरों की भर्ती नई प्रकिया के तहत होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद आगामी अप्रैल से मई 2023 के महीने के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। चयनित अभ्यर्थियों को ही शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।