मेनू

विदाई की ओर सर्दी; तीन दिन से रात का पारा रोज चढ़ रहा, अब दिन का भी बढ़ेगा ग्वालियर7 घंटे पहले

अपडेट Feb 17, 2023 06:15 pm IST

सर्दी अब लगभग विदाई की ओर है। दिन के साथ अब रात का पारा भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले वर्ष जहां 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ था। हालांकि शाम को बादल छा गए। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। इस तरह पिछले साल की तुलना में फरवरी का दिन व रात का पारा अधिक रिकॉर्ड होने के साथ सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के अंत तक इस साल दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास लोग करने लगेंगे।

गुरुवार को सुबह के समय सर्द हवा चलने से लोगों ने थोड़ा सर्दी का अहसास किया, लेकिन खिली धूप निकलते ही सर्दी गायब हो गई। अब दिन में लोग सर्दी लगभग गायब हो चुकी है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़त के साथ दर्ज हुआ। यह समान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़त के साथ 11.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अब दिन-रात का तापमान बढ़ेगा
"अब सर्दी लगभग विदाई की ओर है। दिन व रात दोनों तापमान अब धीरे-धीरे बढ़त के साथ दर्ज होंगे। अभी पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय है। इससे रात के तापमान बढ़त के साथ दर्ज होने की संभावना है।"
-वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement