मेनू

पुलिस थाने के सामने महिला ने कर दी नोटों की बारिश, बीच रोड लग गया लंबा जाम

अपडेट Nov 24, 2023 01:32 pm IST
नीमचः शहर में एक बार फिर महिला ने गुरुवार शाम को कैंट थाने के सामने सड़क पर जमकर हंगामा किया। रोड पर 500-500 के नोट उड़ाते हुए महिला ने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई। देर तक चले हंगामे से मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिससे सड़क पर जाम के हालात बन गए। यह देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। महिला की इस अजीबो गरीब हरकत के चलते उस महिला को थाने लेकर आ गई।

दरअसल, शहर में महिला ने नोट उड़ाने की हरकत को दूसरी बार अंजाम दिया है। इससे पहले भी उसने जून महीने में पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था। महिला ने एमपी पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए इस हरकत को अंजाम दिया है।

जून में भी की थी ऐसी हरकत


पुलिस ने बताया की महिला शहर के राजीव नगर की रहने वाली है। इससे पहले जून में भी महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए इसी तरह थाने के सामने 500–500 रूपए के नोट उड़ाए थे। हालांकि की इस बार नोट उड़ाते समय पुलिस का नाम नहीं लिया है। पुलिस कि माने तो महिला मानसिक रूप से बीमार है। जून में भी महिला स्कूटी लेकर थाने आई थी। इस बार भी महिला ने ऐसा ही काम फिर से किया।

पुलिस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

जून में महिला ने बताया था कि उसका बेटा उसके साथ मारपीट करता है। जिसकी शिकायत महिला ने दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना था कि कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस वाले पैसा मांगते हैं। इसलिए 500 के नोट लाई और थाने के सामने नोट बिखेर दिए। हालांकि गुरुवार को महिला ने पुलिस का नाम नहीं लेते हुए कहा लोग उसके साथ अत्याचार करते हैं। इससे वह परेशान हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement