मेनू

आईडी की चपेट में आये मजदूर, मौत

अपडेट Nov 24, 2023 01:00 pm IST

नारायणपुर। जिले में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह मामला छोटेडोंगर थाना इलाके का है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आमदई निको माइंस के दो मजदूर आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। बताया जा रहा है कि आमदई निको माइंस के मजदूर जंगल की तरफ से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान मजदूर का पैर पड़ा प्रेशर बम पर पड़ा, जिससे IED ब्लास्ट हुआ। सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement