मेनू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले कार्यकर्ता

अपडेट Dec 30, 2023 03:10 pm IST

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से आज भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उन्हें बधाई दी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम से प्रदेश में कमल खिला है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश के हर क्षेत्र में जाकर वहां के लोगों को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराया है जिससे प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रदेश की बागडोर सौंपी है।

छत्तीसगढ़ की जनता ने जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर किया है उसे विश्वास को हम टूटने नहीं देंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों में जीत हासिल कर केंद्र ने पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की मजबूत सरकार बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement