मेनू

पुल से नीचे गिरा युवक, एसडीआरएफ की टीम ने निकाला सुरक्षित

अपडेट Jan 11, 2024 02:13 pm IST

भिलाई।  एसडीआरएफ  दुर्ग की टीम के द्वारा पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी शिवनाथ नदी पुल से नदी में गिरे युवक को जीवित बाहर निकल गया। जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ  कंट्रोल रूम दुर्ग के सूचना मिली कि ग्राम पीपरछेड़ी शिवनाथ नदी में बने पुल से युवक आज सुबह नदी में गिर गया है और जीवित है। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ  की टीम को रवाना किया गया । टीम के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर कड़े परिश्रम के पश्चात युवक को जीवित बाहर निकाल पुलगांव पुलिस के पुलिस के सुपुर्द किया गया। पीडि़त युवक नीरज पाल पिता लक्ष्मण पाल उम्र 16 वर्ष निवासी गोपाल नगर रायपुर का रहने वाला है। टीम प्रभारी धनीराम यादव, सहायक प्रभारी ईश्वर खरे, दिलीप, मोहन, अशोक, भानू प्रताप, हबीब खान का युवक को बचाने में सराहनीय योगदान रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement