मेनू

जालिम, जालिम और जुल्म, जुल्म... फिर पायजामे से बाहर निकले शाहिद अफरीदी, पीएम मोदी पर उगला जहर

अपडेट Mar 21, 2023 09:45 pm IST
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत को लेकर जहर उगलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर ऐसा किया है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अफरीदी एशिया लायंस की कप्तानी कर रहे थे। उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब जीता है। लेकिन इससे ज्यादा चर्चा उनके बयान की हो रही है। अफरीदी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जालिम बोल दिया।

मोदी और कश्मीर को लेकर हुआ सवाल

शाहिद अफरीदी से एक भारतीय पत्रकार ने सवाल किया गया कि कश्मीर और इंडिया के पीएम के बारे में बुरा भला कहा जाता है। फिर आप कैसे उम्मीद करते हैं भारत में आकर खेलें। इसपर शाहिद अफरीदी ने जवाब किया- 'मेरी एक सेम चीज है, अगर दुनिया में कहीं जालिम आदमी होगा और कहीं मजलूम, जिसके ऊपर जुल्म होगा, चाहे वह किसी भी रिलीजन से हो मैं हमेशा बात करूंगा। नो डाउट मैंने कश्मीर के हालात पर हमेशा बात की है, अगर कोई नॉन मुस्लिम भी होगा, वो पाकिस्तान में होगा, इंडिया या दुनिया के किसी भी कोने में होगा जालिम, जालिम ही होता है, मजलूम, मजलूम ही होगा।'

तिरंगा पर दिया था ऑटोग्राफ

इसी टूर्नामेंट के दौरान शाहिद अफरीदी ने तिरंगा पर ही ऑटोग्राफ दे दिया था। एक भारतीय सुरक्षाकर्मी के झंडे पर उन्होंने ऑटोग्राफ दिया। यह भारत के राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान है। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को अपनी जांघ पर रखा था। प्रोटोकॉल के हिसाब से अफरीदी ने कई गलतियां कीं। नियम के अनुसार तिरंगा पर कुछ भी लिख नहीं सकते हैं।

इससे पहले भी कई मौकों पर वह भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से सोशल मीडिया पर उनकी बहस किसी से नहीं छिपी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement