मेनू

'दम मारो दम...' वाली जीनत अमान खोलेंगी गहरे राज! नीतू कपूर भी बढ़ाएंगी शो में चार चांद

अपडेट Oct 13, 2023 02:46 pm IST
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में बॉलीवुड की ग्लैमर भरी दुनिया के पीछे के राज पता चलते हैं। किसका किससे चक्कर चल रहा, किससे कैट फाइट चल रही, किसी की भड़ास, किसी का दुख... कुछ इसी तरह के गॉसिप करण जौहर अपने सिलेब्स गेस्ट से खोद-खोद कर निकलवाते हैं। अब एक बार फिर वो काउच पर बैठकर यही कारनामा करने वाले हैं। इस शो का नया सीजन 'कॉफी विद करण सीजन 8' शुरू होने वाला है। रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स शो की शोभा बढ़ाने वाले हैं। इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि 70-80 के दशक की खूबसूरत डीवा जीनत अमान और 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू कपूर भी शो में चार चांद लगाने के लिए आ रही हैं।

Karan Johar के अपकमिंग शो को लेकर अभी से बज बनना शुरू हो गया है। खबर है कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी, सारा अली खान, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी शो में गेस्ट बनकर आएंगे। चौंकाने वाली बात ये है कि कार्तिक आर्यन और कंगना रनौत को भी इनवाइट किया गया है, जिनसे करण का 36 का आंकड़ा रहा है।

स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं जीनत और नीतू

अब करण जौहर प्लानिंग कर रहे हैं कि वो अपने काउच पर जीनत अमान जैसी हसीन एक्ट्रेस को बिठाएं। उनके साथ नीतू कपूर भी हों। दोनों एक्ट्रेसेस 'धर्म वीर' और 'द ग्रेट गैंबलर' जैसी मूवी में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। ऊपर से जीनत की जिंदगी में काफी कुछ घटा है, ऐसे में अगर ये दोनों शो में आती हैं तो यकीनन गहरे राज सामने आएंगे।

कब और कहां देखें 'कॉफी विद करण सीजन 8'

अगर आप 'कॉफी विद करण' शो को फॉलो करते हैं तो इस बार ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ये शो 26 अक्टूबर 2023 को स्ट्रीम होगा। पिछले सीजन में विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु, अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर और सारा अली खान सहित कई स्टार्स ने शिरकत की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement