मेनू

भोपाल में 12 राज्यों के 117 कलाकर बिखेरेंगे बुनकरी के रंग

अपडेट Dec 05, 2023 12:40 pm IST

भोपाल। मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा विकास आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नेशलन हैंडलूम एक्सपो का आयोजन भोपाल हाट में किया जा रहा है। चार दिसंबर से 17 दिसंबर चलने वाली प्रदर्शनी में मप्र समेत देश भर के 12 राज्याें से करीब 117 बुनकरों की भागीदारी है। हिमाचल, लेह- लद्दाख, कश्मीर के बुनकर अपने गर्म कपड़े लेकर आए हैं। हलांकि पहले दिन सभी दुकानें खुल नहीं पाईं। देर शाम तक लाटरी के माध्यम से स्टाल आवंटन का कार्य ही चलता रहा। प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को होगा। प्रदर्शनी में प्रतिदिन सांस्कृतिक आयोजन, शिल्पियों, बुनकरों की कार्यशालाएं एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक आयोजन तथा रंगोली, पेंटिंग, डिजाइन डिस्प्ले जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

थीम पवेलियन में डेमो और डिस्प्ले का इंतजाम

एक्सपो में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के विकास आयुक्त हाथकरघा की ओर से थीम पवेलियन बनाया गया है, जिसमें डेमो और डिस्प्ले का प्रबंध किया गया है। थीम पवेलियन में बुनकर सेवा केंद्र, इंदौर के गणेश कुमार हाथकरघा पर बुनाई की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं। वे ताना-बाना से लेकर कपड़ा बनाने की प्रक्रिया से आमलोगों को अवगत करा रहे हैं।यहां मप्र की प्रसिद्ध महेश्वरी और चंदेरी साड़ियों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। वहीं बिहार भागलपुर से आए मोहम्मद नासिर मधुबनी प्रिंट से डिजाइन धीचा सिल्क साड़ी लेकर आए हैं, जिसकी कीमत करीब सात हजार रुपए है, बिहार की भागलपुरी सिल्क साड़ी, डुपियन सिल्क, लेनिन में मधुबनी प्रिंटेड साड़ी की ढेरों वैरायटी को नासिर ने प्रदर्शित किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement