मेनू

कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं:इटारसी में 10 मिनट से आउटर पर खड़ी थी; दूसरा इंजन लगाकर रवाना किया

अपडेट Sep 20, 2026 02:18 pm IST

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को नाला मोहल्ला आउटर पर रोक दिया गया। घटना दोपहर करीब 12 बजकर 32 मिनट पर हुई।

ट्रेन को आउटर पर ही रोका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंजन के अंदर एक कनेक्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण धुआं उठने लगा था। स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन को आउटर पर ही रोक दिया।

ट्रेन के आउटर पर रुकने के बाद रेलवे के तकनीकी कर्मचारी इंजन की जांच कर रहे हैं। फिलहाल, खराबी को दूर करने की कोशिश जारी है। घटना के कारण ट्रेन के चलने पर कुछ समय के लिए असर पड़ा है।

ट्रेन करीब 10 मिनट से मेन लाइन पर रुकी है

यात्री भी तकनीकी टीम की जांच और ट्रेन के दोबारा रवाना होने का इंतजार कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन को पहले सिग्नल तक ले जाया गया, फिर वापस इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ा किया गया।

इंजन खराब होने से रेल परिचालन प्रभावित

रेलवे अधिकारियों के अनुसार खराब इंजन हटाकर दूसरा इंजन लगाया जा रहा है। इंजन बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा। फिलहाल ट्रेन करीब 15 से 20 मिनट से प्लेटफार्म पर खड़ी है।

कुशीनगर एक्सप्रेस में खराबी के कारण इटारसी स्टेशन का रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। जयपुर सिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-3 पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही।

रेलवे के अनुसार दूसरा इंजन लगाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद कुशीनगर एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement