मेनू

प्रदेश के 400 जनजातीय विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

अपडेट Dec 27, 2023 11:34 am IST

जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस.) की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता तात्या टोपे स्टेडियम में हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 400 जनजातीय विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। संभाग स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में चयनित इन विद्यार्थियों ने 16 विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसमें 14 और 19 आयु वर्ग में बालक व बालिकाओं के लिए कुल 48 प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें इंदौर संभाग ने प्रथम, जबलपुर संभाग ने द्वितीय और शहडोल संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री अनूप हिरवे और राज्य खेल अधिकारी श्री कमल किशोर कहार ने मेडल वितरित किए। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित जनजातीय खिलाड़ी 8 जनवरी 2024 से कर्नाटक के मैसूर में आयोजित होने वाली 5 दिवसीय राष्ट्रीय ई.एम.आर.एस. खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसका आयोजन भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement