मेनू

रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 51 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना

अपडेट Aug 14, 2026 12:11 pm IST

कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। 

श्रद्धालुओं के दल को कोण्डागांव नगर के अंबेडकर चौक से रात्रि 9 बजे नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी एवं मनोज जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत बलराम मोरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को अयोध्या धाम की यात्रा कर भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement