मेनू

चक्रवात अर्नब के असर से सुकमा में बदला मौसम:तापमान गिरा, सुबह से बादल छाए, ठंडी हवाएं चल रही, प्रशासन अलर्ट

अपडेट Oct 27, 2026 12:30 pm IST
सुकमा, दक्षिण बस्तर में मौसम बदल गया है। पिछले दो दिनों से तापमान गिर रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात अर्नब के संभावित असर को देखते हुए सुकमा जिले में मौसम पर नजर रखी जा रही है।

सुकमा आंध्र प्रदेश और ओडिशा के नजदीक है, इसलिए चक्रवात के प्रभाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने मौसमी बदलावों के लिए तैयारियां पूरी होने की बात कही है।

कल विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराएगा

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 28 अक्टूबर 2026 बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकरा सकता है। इससे तटीय इलाकों में तेज हवाएं और बारिश होने की आशंका है।

IMD ने बताया कि चक्रवात से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement