मेनू

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि के 90 विजेता, 34 पर गंभीर अपराध दर्ज

अपडेट Dec 06, 2023 11:56 am IST

वर्ष 2018 में 94 विधायकों ने अपराध व 47 ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे। विजेताओं की आर्थिक व आपराधिक पृष्ठभूमि पर रिपोर्ट एडीआर (एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स) ने जारी की है।

मध्य प्रदेश उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपें गए शपथ पत्र के आधार पर तैयार रिपोर्ट के अनुसार विजेताओं में 205 करोड़पति हैं और इनकी औसत संपत्ति 11.77 करोड़ रुपये है। 2018 में विधायकों की औसत संपत्ति 10.17 करोड़ रुपये थी।

पुन: निर्वाचित होने वाले 101 विधायकों की औसत संपत्ति में पांच वर्ष में 4.60 करोड़ (37 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है। एक हत्या के मामले में आरोपित है।

हत्या का प्रयास में पांच विजेता उम्मीदवार आरोपित हैं। भाजपा के 51, कांग्रेस के 38 और भारत आदिवासी पार्टी के एक विजेता ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement