मेनू

मध्य प्रदेश में 2022 में प्राकृतिक आपदाओं के चलते 914 लोगों की गई जान

अपडेट Dec 07, 2023 12:17 pm IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले वर्ष 2022 में सभी तरह की दुर्घटनाओं में 43 हजार 720 लोगों की मौतें हुईं। यह आंकड़ा महाराष्ट्र राज्य के बाद देश में सर्वाधिक है। आंकड़ों के अनुसार, सभी प्रकार की दुर्घटनाओं से देशभर में जान गंवाने वाले लोगों में सर्वाधिक 15.5 प्रतिशत महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद 10.2 प्रतिशत मध्य प्रदेश के हैं।

यह आंकड़े बताते हैं कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते मध्य प्रदेश में पिछले वर्ष 914 लोगों की जान चली गई, इसमें 24 की मौत ठंड के कारण हुई, जबकि, सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली सर्वाधिक मौत के मामले में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश चौथे नंबर पर है।

मध्य प्रदेश में वर्ष 2022 में 53 हजार 479 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 15 हजार 432 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो हजार 186 महिलाएं थीं। यहां चिंता की बात यह भी है कि मध्य प्रदेश में अधिकतर रेलवे फाटक बंद हो चुके हैं। इसके बाद भी रेलवे क्रासिंग पर उत्तर प्रदेश (1340) के बाद सर्वाधिक 239 घटनाएं मध्य प्रदेश में हुई हैं। इन घटनाओं में इतने ही लोगों की जान चली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement