मेनू

कटनी में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, रिहायसी इलाके में दहशत

अपडेट Nov 18, 2024 12:23 pm IST

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधीगंज में गर्म कपड़ों की एक गोदाम में देर शाम अचानक आग भड़क उठी। आसपास रहवासी क्षेत्र होने के कारण लोग दहशत में आ गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर नगर निगम की तीन दमकल गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास में लगी रही।


जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी जांगरदास पंजूमल फर्म की गांधीगंज में गर्म कपड़ों की गोदाम है। रविवार होने के कारण गोदाम बंद थी। देर शाम अचानक निवासियों ने गोदाम से धुंआ उठता देखकर संचालकों को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर संचालक ने शटर खोली तो अंदर आग लगी हुई थी।


घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर नगर निगम की तीन दमकल गाड़ी लगाई गई हैं, जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। बताया जाता है कि ठंड के कारण गर्म कपड़ों का स्टॉक अधिक था और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। खबर लिखे जाने तक दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हुए थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement