मेनू

10 जून से लाडली बहनों के जीवन मे आने वाला है एक नया सवेरा : मंत्री श्री सखलेचा

अपडेट Jun 10, 2023 05:32 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं और लाड़ली बहना योजना भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जावद विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग कार्यक्रमों के दौरान कही।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 10 जून से लाड़ली बहनों के जीवन में एक नया सवेरा आने वाला है। शनिवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सभी बहनों के खाते में प्रतिमाह मिलने वाले 1 हजार रुपए की पहली किस्त की राशी अंतरित करेंगे।

इसी खुशी को जाहिर करते हुए बहनों ने नगर परिषद सरवानिया महाराज, जावद, नयागांव में बहनों ने उत्सव मनाया और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार का आभार जताया।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश की बहनों का कल और भी बेहतर हो, वे मजबूर नहीं मजबूत और आत्मनिर्भर बने इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

लाड़ली बहनों ने अपने हाथों पर बनवाई खुशियों की मेंहदी

जावद विधानसभा अंतर्गत आमलीभाट पंचायत के ग्राम बरखेड़ा मे लाड़ली बहनों ने अपने हाथों पर मेंहदी बनाकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement