मेनू

रेलवे के जांच दावों की खुली पोल: भोपाल स्टेशन पर ट्रेनों में मिला खराब आलू, अनऑथराइज्ड पानी और बिना मंजूरी का दूध

अपडेट Sep 19, 2026 12:15 pm IST
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों की जांच के दौरान तीन मामलों में खराब या अनधिकृत खाद्य सामग्री मिली।

इनमें एक ट्रेन में उबले आलू खराब स्थिति में पाए गए, जबकि दूसरी कार्रवाई में अनधिकृत पैकिंग वाली पानी की बोतल और बिना स्वीकृति वाले ब्रांड का दूध मिला।

जांच के दावों पर सवाल

रेलवे की ओर से बताया गया है कि स्टेशन पर सीएचआई द्वारा महीने में 3-4 बार खान-पान की जांच की जाती है। खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं और रिपोर्ट करीब 8 से 10 दिन में आती है।
आईआरसीटीसी की क्विक रिस्पांस टीम भी स्टेशनों और ट्रेनों में समय-समय पर जांच करती है। जिसमें प्रतिदिन करीब 10-12 अवैध वेंडरिंग के मामले सामने आते हैं। ऐसे में सवाल है कि नियमित जांच के बावजूद अनधिकृत और संदिग्ध खाद्य सामग्री ट्रेनों तक कैसे पहुंच रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement