मेनू

विवेकानंद नगर में शुरू होगी नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना

अपडेट Oct 18, 2026 01:10 pm IST

रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन निश्रा में होने वाली इस आराधना में करीब 100 श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे।

चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया और महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि शाश्वत नवपद ओली आराधना का विशेष महत्व है। आत्मकल्याण की भावना के साथ आराधना के दौरान साधक नौ दिनों तक प्रतिदिन एक समय, एक स्थान पर बैठकर बिना नमक, तेल, खटाई, मिर्च और मसालों के सादा भोजन ग्रहण करेंगे। 27 अक्टूबर को आराधना पूर्ण होने पर रत्नप्रभुसूरीश्वर भवन में सामूहिक पारणा होगा।

बालक-बालिकाएं करेंगे भक्तिमय नाट्य मंचन
समिति के महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि पहले 18 अक्टूबर को प्रस्तावित दादा गुरुदेव के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन अब 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें बालक-बालिकाएं दादा गुरुदेव के जीवन प्रसंगों और आध्यात्मिक आदर्शों को नाट्य रूपांतरण के जरिए प्रस्तुत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को धर्म, तप, त्याग और गुरु भक्ति के संस्कारों से जोड़ना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement