कार्यक्रम की शुरूआत युवा मतदाताओं से सवाल-जवाब से की गई। वहीं केबीसी में प्रतिभागिता करते हुए हाट सीट पर बिग बी के सवालों का जवाब दे चुकीं स्कूल प्राचार्य ऊषा खरे से कलेक्टर ने जब सवाल किए तो उन्होंने कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन के सामने जवाब देना सरल था, लेकिन अपने ही जिले के कलेक्टर के सामने बैठकर जवाब देना नर्वस महसूस कर रही हूं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा भी थे।