मेनू

तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, दो की मौत

अपडेट Dec 01, 2023 12:03 pm IST
भोपाल। राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में लिंक रोड नंबर एक पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हो गया। रेडक्रास अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार कार ब्रेकर पर उछलने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में शराब की बोतलें भी मिली हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement