भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र पिपलिया पेंदे खां में एक महिला घर की दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। स्वजन महिला को तुरंत एम्स लेकर पहुंचे थे। वहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। पूछताछ में पता चला कि वह पूजा करने छत पर गई थी। वहां संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।