मेनू

तमाम प्रयासों के बाद एक्यूआई हुआ 290, फिर भी स्थिति अब भी गंभीर

अपडेट Nov 27, 2023 01:17 pm IST

भोपाल जिले में प्रदूषण का स्तर कम करने को लेकर नगर निगम द्वारा पानी का छिड़काव, आटोमैटिक मशीनों से सड़कों की सफाई सहित तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।इन प्रयासों के बाद रविवार को प्रदूषण का स्तर रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 290 पर पहुंचा।हालांकि इतने पर भी गंभीर स्थिति बनी हुई है, जिससे निगम द्वारा प्रयास लगातार जारी रहेंगे। बता दें कि दीपावली की रात से शहर में प्रदूषण का स्तर एक्यूआई 250 के पार बना हुआ है। जो कि पिछले दिनों 300 से ऊपर भी पहुंच गया था। ऐसे में कलेक्टर आशीष सिंह ने नियमित रूप से प्रयास करने के निर्देश निगमाधिकारियों को दिए थे।

जानकारी के अनुसार शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पानी के छिड़काव से लेकर फाउंटेन, पीयूसी को लेकर वाहनों पर कार्रवाई और आटोमैटिक मशीनों द्वारा हर दिन 240 किलोमीटर सड़कों की सफाई की जा रही है।इसके चलते रविवार को भोपाल कलेक्ट्रेट पर 290, पर्यावरण परिसर पर 285 और टीटीनगर में 241 पर एक्यूआई पहुंच गया।ऐसे में नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने थोड़ी राहत की सांस तो ली है लेकिन लोगों के लिए अब भी पर्यावरण शुद्ध नहीं हुआ है।शहर में हवा में प्रदूषण मापने के लिए आटोमैटिक सिस्टम टीटी नगर, पर्यावास नगर और ईदगाह हिल्स में ही लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement