मेनू

शादी के बाद अरबाज ने मनाया वाइफ का पहला बर्थडे 'भाभी' सुनकर पैपराजी के सामने शर्माती नजर आईं शूरा

अपडेट Jan 19, 2024 02:10 pm IST

बीती रात अरबाज खान की वाइफ शूरा खान ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शूरा पति अरबाज खान के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं। शूरा ने पैपराजी के साथ केक भी कट किया। पैपराजी ने कपल को 'बेस्ट जोड़ी' कहा और शूरा को जन्मदिन की बधाइयां दी। जहां अरबाज डेनिम लुक में दिखे। वहीं शूरा रेड ब्लेजर सेट में स्पॉट की गईं। पैपराजी के 'भाभी' कहने पर शूरा शर्माती नजर आईं।

इस मौके पर सलमान खान भी गाड़ी के अंदर स्पॉट किए गए। वेटरन एक्ट्रेस हेलन और सलमान खान की मां सलमा खान भी साथ नजर आईं। अर्पिता खान अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी में आईं। आयुष शर्मा भी टॉर्न जींस और जैकेट पहने दिखे। अरबाज- मलाइका के बेटे अरहान खान अपने दोस्तों के साथ नजर आए।

फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सितारे भी इस पार्टी में शामिल हुए। जहां चंकी पांडे कलरफुल शर्ट पहने दिखे। वहीं संजय कपूर कूल अंदाज में नजर आए। अतुल अग्निहोत्री वाइफ अलवीरा के साथ दिखाई दिए। निया शर्मा ग्लैमरस लुक में दिखीं। बर्थडे के मौके पर लूलिया भी क्रीम सैटिन आउटफिट में दिखीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement