भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश के बाद राजधानी भोपाल में मिसरोद से बैरागढ़ के बीच बने बीआरटीएस को हटाने की प्रक्रिया जारी है। इसमें लालघाटी से बैरागढ़ के बीच बीआरटीएस हटाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है। जबकि बाकी हिस्से का बीआरटीएस कारिडोर नगर निगम को हटाना है।