मेनू

बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी, स्वजन ने रिश्तेदार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

अपडेट Nov 30, 2023 11:48 am IST
भोपाल। शहर के बिलखिरिया इलाके में स्थित आइबीडी कालोनी में किराये से रहने वाले बीटेक छात्र 19 वर्षीय अनुराग सूर्यवंशी ने ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट न मिलने के कारण उसके जान देने का कारण सामने नहीं आ पाया है। हालांकि छात्र के स्वजन ने एक रिश्तेदार पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बड़े भाई के साथ रहता था

बिलखिरिया टीआइ कुंवर सिंह मुकाती के मुताबिक मूलत: छिंदवाड़ा निवासी अनुराग सूर्यवंशी अपने बड़े भाई अभिषेक के साथ भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अभिषेक एमसीए कर रहा है। अभिषेक ने बताया कि मंगलवार सुबह दोनों कालेज चले गए। दोपहर करीब साढ़े 4 बजे वह घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर देखा था तो अनुराग फांसी पर लटका था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अनुराग रोजाना अपने भाई के साथ ही कालेज से लौटता था, लेकिन मंगलवार को वह जल्दी लौट आया था।

पिता ने लगाया रिश्तेदार पर आरोप

अभिषेक के पिता सहदेव सूर्यवंशी ने अपने एक रिश्तेदार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद के कारण रिश्तेदार ने मेरे बेटे पर छिंदवाड़ा में प्रकरण दर्ज करा दिया था। इस कारण से वह तनाव में था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement