मेनू

जबलपुर सहित संभाग के जिलों में वर्षा के आसार, 48 घंटे गर्मी से मिलेगी राहत

अपडेट Jun 22, 2023 06:20 pm IST

जबलपुर। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे, तेज हवा के बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा होगी। जबकि 23 जून को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं मौसम विभाग की माने तो इसके प्री मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो जाएगी। अगले एक सप्ताह के भीतर वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजाय अबदाव के रूप में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।

तापमान में आई गिरावट

मौसम के बदलते अंदाज से तापमान में भी आंशिक गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को अधिकतम तामपान 39.5 डिग्री सेल्सियस से कुछ कम होकर 39.3 और न्यूनतम तापमान आंशिक बढ़त के साथ 28.0 डिग्री सेल्सियस से 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement