मेनू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट

अपडेट Dec 25, 2023 12:20 pm IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री बिड़ला को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत लोकसभा अध्यक्ष से पहली मुलाकात थी। श्री बिड़ला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नए पद व दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और विविध विषयों पर चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपनी प्रगतिशील सोच से मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement