मेनू

मुख्यमंत्री ने अमर जननायक बिरसामुण्डा की जयंती पर किया नमन

अपडेट Nov 15, 2022 05:05 pm IST
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान आदिवासी जननेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बिरसा मुण्डा जी ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लडने की प्रेरणा दी। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। वे वास्तव में एक जननायक थे। आदिवासी समुदाय उन्हें भगवान की तरह पूजता है। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement